जमुआ: विधायक मंजू कुमारी ने प्रधान सचिव से मुलाकात कर सड़कों की मरम्मत व निर्माण की मांग उठाई
Jamua, Giridih | Apr 10, 2026 जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने शुक्रवार दोपहर 2 बजे पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। बैठक में जर्जर सड़कों की मरम्मत, नई सड़कों के निर्माण तथा नाली निर्माण से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।