मेड़ता: मेड़ता सिटी में हॉस्पिटल बचाओ संघर्ष समिति ने विभिन्न मांगों को लेकर SDM को CM के नाम सोपा ज्ञापन
Merta, Nagaur | Jul 4, 2024 मेड़ता सिटी के पुराने अस्पताल की जमीन को मीरा स्मारक में शामिल करने के मामले के विरोध में आज मेड़ता सिटी शहर के लोग लामबंद हो गए।इसी मामले में मेड़ता हॉस्पिटल बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा गया । ज्ञापन में बताया गया कि मेड़ता सिटी के पुराने राजकीय चिकित्सालय की जमीन को मीरा स्मारक में शामिल किया जा रहा है।