पटेढ़ी बेलसर: प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियंका भारती ने चकुलामुद्दीन पंचायत के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियंका भारती ने चकुलामुद्दीन पंचायत के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। मतदान केंद्रों पर निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने पेयजल, शौचालय, बिजली सहित अन्य सुविधाओं को दुरुस्त कराने हेतु संबंधित कर्मी को निर्देशित किया।