बरडीहा: किसानों की मांगों को लेकर भाजपा का धरना-प्रदर्शन हुआ संपन्न
Bardiha, Garhwa | May 20, 2026 बरडीहा प्रखंड कार्यालय पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यक्रम भाजपा के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित किया गया था, जिसमें बरडीहा मंडल के भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के बाद भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के नाम 12 सूत्री मांग पत्र सौंपा।