गोला: बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव में महिला ने देवर और उसके भाई पर अश्लील हरकतों व मारपीट का लगाया गंभीर आरोप
Gola, Gorakhpur | Jun 25, 2026 बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक महिला ने अपने देवर और उसके भाई पर अश्लील हरकत और मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, पति के घर पर न होने पर देवर कमरे में आया और गलत नीयत से उसके शरीर को स्पर्श किया। विरोध करने पर उसने अशोभनीय हरकतें जारी रखीं और फिर मारपीट शुरू कर दी। देवर के भाई के पहुंचने पर दोनों ने मिलकर महिला के बाल खींचे!