सूरजपुर: चंदरपुर में चार्ज में लगी स्कूटी की बैटरी में विस्फोट, युवती झुलसी...
सूरजपुर जिला मुख्यालय से लगे ग्राम चंदरपुर में इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी की बैटरी चार्जिंग के दौरान फट गई। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि दीवारों में दरार आ गई। धमाके के बाद घर में भीषण आग लग गई, जिसमें एक युवती बुरी तरह से झुलस गई, वहीं उसकी छोटी बहन को मामूली चोट लगी है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।