सूरजपुर: महोरा एनिकट नयनपुर में स्नान करने गए छात्र की डूबने से हुई मौत...
दोस्तो के साथ महोरा एनिकट में नहाने गए नगर के एक छात्र की डूब जाने से मौत हो गई है। घटना आज बुधवार की दोपहर में हुई है। सूचना पर पहुंची डीडी आरएएफ की टीम ने करीब तीन घण्टे की मसक्कत के बाद छात्र का शव डेम से निकाला है। घटना से नगर में शोक का वातावरण निर्मित हो गया। छात्र का नाम ओम साहू 11 वीं कक्षा का बताया जा रहा है।