महोबा: महोबा के कलेक्ट्रेट परिसर में वॉलीबाल खिलाड़ी रौनक को डीएम ने ₹5000 देकर किया सम्मानित
Mahoba, Mahoba | Jun 24, 2026 डीएम गजल भारद्वाज के निर्देश पर कलेक्ट्रेट में खरेला निवासी राज्य स्तरीय वॉलीबाल खिलाड़ी कुमारी रौनक को सम्मानित किया गया। रौनक का चयन उत्तर प्रदेश के एकमात्र खेल विभाग द्वारा संचालित आवासीय वॉलीबाल बालिका छात्रावास अयोध्या में हुआ है। उनकी उपलब्धि पर डीएम ने जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति के माध्यम से 5 हजार रुपये का चेक देकर प्रोत्साहित किया।