मुरादाबाद: थाना मूंढापांडे में युवती को अगवा कर दुष्कर्म करने के आरोप में, माता पिता के खिलाफ भी कराई गई रिपोर्ट दर्ज
थाना मूंढापांडे के इलाके निवासी 18 वर्षीय युवती को गांव का ही एक युवक 11 जून को बहला फुसलाकर भगा ले गया था। कुछ दिन बाद युवती वापस अपने घर लौटी युवती ने परिवार वालों को बताया कि, आरोपी युवक ने उसे अगवा कर जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक उसकी मां और पिता के खिलाफ भी दुष्कर्म मुकदमा दर्ज किया है।