मुरादाबाद: थाना सिविल लाइन पुलिस ने महिला को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के मामले में, पति सहित चार लोगों को भेजा जेल
थाना सिविल लाइन इलाके को रामगंगा विहार में फांसी लगाकर सायरा पत्नी इमरान की मौत के मामले में, पुलिस ने पति इमरान, दो जेठ नौशाद, मैराज और सास आमना को खिलाफ परिजनों की तहरीर के आधार पर नामजद मुकदमा गंभीर धाराओं में दर्ज किया था। पुलिस ने पति इमरान सहित चारो को मौके से गिरफ्तार करते हुआ, मेडिकल करवाकर जेल भेज दिया है।