सहारनपुर: सहारनपुर में होली-रमजान पर अलर्ट, DIG, DM और SSP ने किया फ्लैग मार्च, धर्म गुरुओं से की शांति की अपील
होली और रमजान के पवित्र त्योहारों के चलते सहारनपुर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया है। रविवार रात्रि 9:00 बजे सहारनपुर मंडल के डीआईजी अभिषेक सिंह, जिलाधिकारी मनीष बंसल और एसएसपी अभिनंदन सिंह ने जामा मस्जिद क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी धर्म गुरुओं से अपील की कि आपसी सौहार्द और भाईचारा बनाए रखें।