सिंगरौली: सिंगरौली रोजगार मेले में अव्यवस्था, 884 आवेदक पहुंचे पर कई कंपनियों के काउंटर खाली, युवा निराश लौटे
सिंगरौली कलेक्टर कार्यालय परिसर में गुरुवार को लगाया गया रोजगार मेला अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गया। जिले के युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से 13 कंपनियों ने इसमें हिस्सा लिया, लेकिन बड़ी संख्या में पहुंचे आवेदकों को भारी निराशा हाथ लगी।मेले में कुल 761 पुरुष और 123 महिलाएं, यानी कुल 884 आवेदक पहुंचे थे। मेले में अदानी पावर, रिलायंस सासन पावर, रिलायंस कोल मा