सुपौल: पीएम सूर्य घर योजना के 606 लंबित आवेदनों पर डीएम सख्त, एक सप्ताह में ऋण देने का निर्देश
Supaul, Supaul | Sep 29, 2026 प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत ऋण वितरण में देरी पर जिलाधिकारी सावन कुमार ने नाराजगी जताई है। मंगलवार को समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने बैंकों को लंबित 606 आवेदनों का एक सप्ताह के भीतर निष्पादन कर ऋण उपलब्ध कराने का सख्त निर्देश दिया।