ओबरा: ओबरा में कबाड़ की दुकान में लगी भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप
Obra, Sonbhadra | May 13, 2026 ओबरा थाना क्षेत्र में वन विभाग कार्यालय के निकट स्थित एक कबाड़ की दुकान में बुधवार को अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की ऊंची लपटें और आसमान में उठता काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा।मौके पर भारी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कबाड़ की दुकान से अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ।