डोलरिया: मिसरोद में आपसी विवाद में आरोपी ने फरियादी से की मारपीट, पुलिस ने मामला दर्ज किया
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी ब्रजमोहन पिता महेश ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि आपसी वविवाद के चलते आरोपी नवीन ने ग्राम मिसरोद में फरियादी के साथ गाली गलौज कर मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।