बांका: जिला अतिथिगृह, बांका में प्रभारी मंत्री ने 20 दिव्यांगजनों को बांटी बैट्री चालित ट्राईसाइकिल
Banka, Banka | Jun 16, 2026 जिला अतिथिगृह, बांका में मंगलवार की दोपहर 2 बजे राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री सह प्रभारी मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने 20 दिव्यांगजनों के बीच बैट्री चालित ट्राईसाइकिल का वितरण किया। यह पहल समाज कल्याण विभाग, बिहार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण ‘संबल’ योजना के अंतर्गत की गई है।