बिल्सी: सपा नेता उदयवीर शाक्य ने बदायूं सांसद आदित्य यादव का केक काटकर मनाया जन्मदिन, दीर्घायु के लिए किया हवन
Bilsi, Budaun | Jun 12, 2026 बिल्सी (बदायूं)। समाजवादी पार्टी के बदायूं सांसद आदित्य यादव का जन्मदिन बिल्सी क्षेत्र में मनाया गया। इस अवसर पर सपा नेता उदयवीर सिंह शाक्य के नेतृत्व में ग्राम रायपुर मजरा में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सपा कार्यकर्ताओं ने केक काटा और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर सांसद आदित्य यादव को जन्मदिन की बधाई दी।