पिड़ावा: धरोनिया में शराब के नशे में युवक मकान की छत से गिरा, मची चीख-पुकार
पिड़ावा थाना क्षेत्र के धरोनिया गांव में शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे एक युवक शराब के नशे में मकान की छत से नीचे गिर गया।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।मिली जानकारी के अनुसार धरोनिया निवासी युवक गिरिराज नशे की हालत में मकान की छत पर था।उसका अचानक संतुलन बिगड़ गया।जिससे वो छत से नीचे जा गिरा।नीचे गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।