गुरारू: रेलवे गुमटी के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पहचान नहीं हो पाई
Guraru, Gaya | Mar 28, 2026 रेलवे गुमटी गुड़रू के समीप शनिवार शाम करीब 7:15 बजे ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए।समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। बताया जाता है कि युवक ने नीले रंग का टी-शर्ट पहन रखा था। उसकी उम्र लगभग 35 वर्ष आंकी जा रही है।