भिंड नगर: कुटरोली गांव में पुरानी रंजिश के चलते खूनी संघर्ष, आरोपियों ने कुल्हाड़ी व लाठी-डंडों से हमला कर चार लोगों को किया घायल
भिण्ड। जिले के गोरमी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुटरोली गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और कुल्हाड़ियां चलीं, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिजन और ग्रामीण तत्काल घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे