सरदारशहर। तहसील क्षेत्र के कई गांवों में मंगलवार को बारिश हुई। दिनभर उमस और गर्मी से परेशान लोगों को बरसात से बड़ी राहत मिली। खेतों में भी नमी आने से खरीफ की बुवाई की तैयारी कर रहे किसानों के चेहरे खिल उठे। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।