गुना नगर: गुना में ब्राह्मण समाज ने मनाई भगवान परशुराम जयंती, पुरानी गल्ला मंडी से निकला चल समारोह
गुना में भगवान परशुराम जी का जन्म उत्सव 19 अप्रैल को धूमधाम से मनाया गया। सर्व ब्राह्मण समाज के बैनर तले हुए आयोजन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। परशुराम चौराहे पर भगवान परशुराम का विधि विधान से पूजन किया गया। पुरानी गल्ला मंडी से विशाल चल समारोह निकाला जो विभिन्न मार्गो से होकर दुबे कॉलोनी पहुंचा, जहां पर विभिन्न आयोजन किए गए।