टिमरनी: टिमरनी में अब बस स्टैंड पर ही रुकेंगी बसें, कलेक्टर के सख्त निर्देश।
Timarni, Harda | Jul 6, 2026 टिमरनी में बस स्टैंड के बजाय अन्य स्थानों पर बसों के रुकने की लगातार मिल रही शिकायतों को हरदा कलेक्टर ने गंभीरता से लिया है। इस मामले में जिला परिवहन अधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे स्वयं निगरानी करते हुए यह सुनिश्चित करें कि सभी यात्री बसें केवल बस स्टैंड पर ही रुकें।