सगड़ी: कंधरापुर थाना की पुलिस टीम ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के वांछित आरोपी को भंवरनाथ से गिरफ्तार किया, भेजा गया जेल
Sagri, Azamgarh | May 29, 2026 आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में कंधरापुर थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार मद्धेशिया मय हमराह फोर्स ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के मामले में वांछित आरोपी अमित कुमार श्रीवास्तव उर्फ दीपक को भंवरनाथ वाराणसी हाईवे तिराहा से गिरफ्तार किया । संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है ।