नगीना: नगीना क्षेत्र में पार्क के पास एचपी पेट्रोल पंप के सामने खोखे में मिला एक व्यक्ति का शव, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
Nagina, Bijnor | May 8, 2026 सीओ नगीना राजेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार की रात करीब 10:30 बजे सूचना मिली की नगीना में पार्क के पास एचपी पेट्रोल पंप के सामने खोखे में एक व्यक्ति का सब पड़ा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान रायपुर निवासी नरेंद्र सिंह के रूप में हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।