मनेर: कमला गोपालपुर के पास ईंट लदे ट्रैक्टर से दबकर ड्राइवर की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Maner, Patna | May 8, 2026 मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत कमला गोपालपुर गांव के पास ईट लदे एक ट्रैक्टर से गिरकर ड्राइवर की मौत हो गई। मौत की घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार वालों के बीच कोहराम मच गया है। हालांकि मृतक के परिवार वालों ने इसे हत्या का आरोप लगाया है। मृतक ड्राइवर की पहचान बिहटा, पैनाल के रहने वाले शत्रुघन कुमार के रूप में की गई है।