बारां: अंता उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में महिला बाल अधिकारिता राज्य मंत्री ने अंता क्षेत्र में किया जनसंपर्क
Baran, Baran | Oct 29, 2025 अंता विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन के समर्थन में बुधवार को पीडब्ल्यूडी व महिला बाल अधिकारिता राज्य मंत्री मंजू मेघवाल ने अंता क्षेत्र के गांवों में जनसंपर्क किया। मंत्री मंजू मेघवाल ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी। मंत्री ने भाजपा के समर्थन में मतदान की अपील की।