बारां: पुलिस पर्यवेक्षक ने अंता क्षेत्र में संवेदनशील मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
Baran, Baran | Oct 28, 2025 पुलिस पर्यवेक्षक गगनदीप गंभीर ने मंगलवार को मांगरोल, बम्बोरीकला व मऊ स्थित संवेदनशील मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। साथ ही अंतर्राज्यीय मार्ग पर स्थापित बॉर्डर नाका, चौक पोस्ट पालेश्वर महादेव पार्वती नदी की पुलिया व किशनगंज के कलापट्टा का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।