महाराजगंज: बछरावां थाना क्षेत्र में नाबालिक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, पीड़िता की मां ने थाने पर दी तहरीर
30 अप्रैल बृहस्पतिवार की दोपहर 2:00 बजे पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिक किशोरी की मां की तहरीर पर मुकदमा पुलिस ने दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी को एक युवक के द्वारा बहला फुसला कर भाग ले जाने का आरोप लगाया है। तथा बेटी के साथ किसी अनहोनी की आशंका भी जताई है।