बेंगाबाद: फॉरवर्ड ब्लॉक नेता राजेश यादव ने शनिवार को पंडरी और ताराटांड़ पंचायत के कई गांवों का दौरा किया
फॉरवर्ड ब्लॉक नेता राजेश यादव ने पंडरी तथा ताराटांड़ पंचायत के कई गांवों का शनिवार को 3 बजे तक दौरे किया।इस क्रम में इन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद की।उन्होंने कहा कि, जमडीहा में रहने वाली एक बुजुर्ग विधवा महिला कलवा देवी का कच्चा मकान बारिश के मौसम में ही गिर गया है, जिससे उसकी अवस्था काफी खराब है, फिर भी उसे अब तक आवास नहीं मिला है।