एटा: गांव उद्देतपुर में शराब के नशे में देवर ने भाभी को बेरहमी से पीटा, पुलिस ने सूचना पर पहुंचकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया
एटा थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के गांव उद्देतपुर से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां शराब के नशे में धुत देवर ने अपनी ही भाभी के साथ जमकर मारपीट कर दी। जिसे पुलिस ने तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। घायल महिला सोनम देवी का जिला मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी है पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।