जमवारामगढ़: जमवारामगढ़ के ताला गांव में आबादी क्षेत्र में 33/11 केवी जीएसएस के खंबे अटल पथ पर हादसों को दे रहे न्योता
Jamwaramgarh, Jaipur | Apr 7, 2026
ताला गांव के व्यवस्था केंद्र और बिजली विभाग का पावर हाउस कहे जाने वाले इलाके में ही सिस्टम ने आंखें मूंद ली है। ताला कस्बे में 33/11 केवी जीएसएस के खंबे स्टेट हाईवे जयपुर प्रतापगढ़ की मुख्य सड़क पर 11000 वोल्टेज के नंगे तार किसी बड़े हादसे की पटकथा लिख रहे हैं।पहले 1 बार बड़ी निजी बस बिजली विभाग के ही बड़े ट्रांसफार्मर के टच हो गई थी। लाइट बंद करनी पड़ी थी।