भरथना: बकेवर के नगला खादर लखना में ट्रांसफॉर्मर फुंकने से एक सप्ताह से गांव अंधेरे में, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
बकेवर क्षेत्र के ग्राम नगला खादर लखना में ट्रांसफॉर्मर फुंकने के कारण पिछले एक सप्ताह से विद्युत आपूर्ति ठप है। इससे पेयजल संकट, खेती-किसानी और घरेलू कार्य प्रभावित हो रहे हैं। गुरुवार दोपहर 3 बजे दो दर्जन से अधिक महिलाओं व ग्रामीणों ने एसडीओ संत कुमार वर्मा को शिकायत पत्र सौंपकर ट्रांसफॉर्मर बदलवाने की मांग की।