धनबाद में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोयला माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कई ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान 600 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की गई। कार्रवाई में जमीन, भवन, नकदी, बैंक खातों और अन्य चल-अचल संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए। ED के अनुसार यह कार्रवाई अवैध कोयला कारोबार, मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध कमाई से अर्जित संपत्तियों की जांच के तहत की गई। एजेंसी मामले में आगे की जांच कर रही है और इस कार्रवाई के बाद कोयला कारोबार से जुड़े कई लोगों पर शिकंजा कसने की संभावना जताई जा रही है।
#dhanbadnews #aajkitaazakhabar #latestnewsindia #upnews #latestnewsindia