बरेली: किला थाना क्षेत्र के चंदन नगर में दबंगों ने युवक को जमकर पीटा, पुलिस से की गई शिकायत
किला थाना क्षेत्र के चंदन नगर में दबंगों द्वारा एक युवक को जमकर पीटा गया है। मारपीट के दौरान युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने तत्काल थाना पुलिस से कि है। पुलिस का कहना है की मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है जल्द गिरफ्तार पर जेल भेजा जाएगा। पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है।