बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के सिकलापुर निवासी महिला ने जेठ पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, पीड़िता ने SSP से की शिकायत
बारादरी थाना क्षेत्र के सिकलापुर की रहने वाली महिला ने जेठ पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसके पति की मौत हो चुकी है जेठ उसे पर बुरी नजर रखता है। महिला अपने कमरे में सो रही थी तभी जेठ शराब के नशे में कमरे में घुस आया और दुष्कर्म के प्रयास करने लगा। एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच के बाद कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।