हमीरपुर: हमीरपुर में बेतवा नदी में गिरा तेज रफ्तार डंपर, चालक की मौत, पुल की रेलिंग तोड़कर नदी में समाया
बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर बेतवा नदी में गिर गया। हादसे में डंपर चालक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय नाविकों की मदद से चालक को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित बेतवा पुल पर बुधवार रात करीब डेढ़ बजे महोबा की ओर से कानपुर जा रहा एक डंपर अचानक अन