शिमला ग्रामीण: चैत्र नवरात्र के उपलक्ष पर शोघी के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर खुशहाला में कलश यात्रा का किया गया आयोजन
मंगलवार से चैत्र नवरात्र शुरू हो गए हैं। चैत्र नवरात्र का विशेष महत्व है क्योंकि आज से ही से ही हिंदू नव वर्ष का भी शुभारंभ होता है। वहीं इस उपलक्ष पर ग्रामीण शिमला के शोघी के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर खुशहाला में कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है।वहीं विशेष पूजा अर्चना और पाठ का भी इस दौरान आयोजन किया गया।