फिरोज़ाबाद: गांव जरोली के समीप हाइवे पर हाथरस से फ़िरोज़ाबाद आ रहे बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, हुई दर्दनाक मौत
फ़िरोज़ाबाद के थाना टूंडला क्षेत्र के गांव जरोली के समीप हाइवे पर शुक्रवार की रात करीव 8 बजे तेज रफ़्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक की जान लें ली है। मोके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक एसपी पुत्र निजामुद्दीन नामक युवक हाथरस जिले का निवासी है। फ़िरोज़ाबाद किसी रिश्तेदारी में आ रहा था। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल कर रही है।