मैनपुरी: किशनी क्षेत्र में शादी का झांसा देकर गांव के युवक ने बनाए शारीरिक संबंध, शादी से किया इनकार
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर एसपी से शिकायत करते हुए बताया कि गांव के युवक ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए वहीं गर्भवती होने पर गर्भपात कराने की बात कही ओर अब शादी करने से इंकार कर रहा है। जिसके चलते युवती ने एसपी से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।