जांजगीर: कोरबा में चलते इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लगी, भाई-बहन ने कूदकर बचाई जान
कोरबा के भिलाईबाजार में चलते इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। स्कूटी पर सवार भाई-बहन ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई। स्कूटी जलकर खाक हो गई। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।