पेण्ड्रा: विशेषरा गांव में सांपों की प्रणय लीला बनी कौतूहल का विषय, वीडियो हुआ वायरल
जिले के विशेषरा गांव में शनिवार सुबह उस वक्त लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, जब धामन प्रजाति के दो सांपों को प्रणय लीला करते हुए देखा गया। यह दृश्य करीब आधे घंटे तक चलता रहा, जिसे देखने के लिए ग्रामीणों का हुजूम लग गया।जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह लगभग 11 बजे एक किसान की बाड़ी में दो सांपों का जोड़ा दिखाई दिया। दोनों सांप आपस में लिपटकर प्रणय क्रिया में लीन थे।