कोल: गभाना में अज्ञात वाहन की टक्कर से बच्चे की मौत, मां और मामा घायल, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Aug 3, 2025 गभाना में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बच्चे की मौत हो गई। कासगंज निवासी युवक संतोष अपनी बहन गुड़िया व 7 वर्षीय भांजा मयंक को नोएडा से बाइक से लेकर कासगंज जा रहा था। शनिवार दोपहर गभाना में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। तीनों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।