विदिशा नगर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, बीजेपी कार्यालय का घेराव करने से पहले जुलूस रोका गया
विदिशा में महिला कांग्रेस ने 33% महिला आरक्षण की मांग को लेकर शनिवार शाम 5 बजे प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता माधवगंज से बीजेपी कार्यालय का घेराव करने निकले, लेकिन पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के तहत उन्हें बीच रास्ते में रोक लिया।प्रशासन द्वारा दो जगह बैरिकेडिंग की गई थी और आखिरकार बेरी ट्रेडिंग के पास प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने नहीं दिया गया।