महसी: गंधिला से खेत में लगे सात पेड़ चोरी से काटे जाने का आरोप, किसान ने पुलिस को दी तहरीर, मामले की जांच शुरू
हरदी थाना क्षेत्र के गंधिला गांव निवासी हादिल ने रविवार दोपहर करीब दो बजे पुलिस को तहरीर देकर बताया कि खेत में लगे 5 सेमल तथा दो बबूल के पेड़ को बीती रात चोरी से काट ले गए हैं। किसान ने सम्मनपुरवा गांव निवासी दो लोगों पर आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।।