चीनोर: रेत के अवैध परिवहन में लिप्त तीन डंपर जप्त
जिले में रेत के अवैध उत्खनन परिवहन व भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा विशेष मुहिम चलाई जा रही है। जिला प्रशासन व पुलिस के संयुक्त दल द्वारा लुहारी रोड पर चेकिंग के दौरान रेत के अवैध परिवहन में लिप्त तीन डंपर जप्त किए हैं। खनिज अधिनियम व शासन के अन्य प्रावधानों के तहत कार्रवाई प्रस्तावित की गई है । आगे भी कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।