पार्लियामेंट स्ट्रीट: दिल्ली मे यौन उत्पीड़न करने वाले प्रोफेसर को बचा रहे Chief Secretary-LG, AAP मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा
जनवरी में दिल्ली मेडिकल कॉलेज की MBBS छात्राओं ने अपने प्रोफेसर के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत की थी। मंत्री होने के नाते मुझे मार्च तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। जब मैंने कार्रवाई के बारे में पूछा तो मुझे कोई जवाब नहीं मिला। मुख्य सचिव ने मुझे बताया कि मुझे इस मामले की जानकारी नहीं दी गई क्योंकि यह मामला LG के अधीन आता है, मंत्री के अधीन नहीं