गभाना: गभाना पुलिस ने जानलेवा हमले के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
गभाना पुलिस ने बरात में आए तीन दोस्तों के साथ जानलेवा हमला करने के एक आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मेरठ निवासी शिवम तोमर अपने दोस्तों रोबिन और केशव के साथ रविवार को बरात में शामिल होने आए थे। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने गभाना क्षेत्र में कटरा मोड़ पर उनकी कार को ओवरटेक कर पथराव किया, जिससे गाड़ी के शीशे टूट गए।