बालाघाट: विश्व दिव्यांग दिवस पर जिला स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन, मुलना मैदान में 200 से अधिक बच्चों ने दिखाया हुनर
विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांग बच्चों की क्षमताओं को मंच देने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय स्थित मुलना मैदान में एक दिवसीय जिला स्तरीय दिव्यांग खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिलेभर से 200 से अधिक दिव्यांग बच्चों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा और कला का प्रदर्शन किया।