श्योपुर: जिला कोर्ट में प्रीसिटिंग बैठक आयोजित, नेशनल लोक अदालत के बारे में दी गई जानकारी
श्योपुर। विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रधान जिला न्यायाधीश पवन कुमार शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को दोपहर 1 बजे जिला कोर्ट के एडीआर भवन में 13 सितम्बर को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के सम्बंध में प्रीसिंटिंग बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला न्यायालय के समस्त न्यायाधीशगण मौजूद रहे जिन्हें नालसा व सालसा की योजनाओं की जानकारी दी गई।